फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anger of sugarcane farmers against the transporter, demonstration

ट्रांसपोर्टर के खिलाफ भड़का गन्ना किसानों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Anger of sugarcane farmers against the transporter, demonstration
गोंडा। गन्ना क्रय केंद्र धानेपुर ए पर शनिवार को भी अव्यवस्था का बोलबाला रहा। ट्रॉला व लेबर न होने से शनिवार को पूरे दिन गन्ने की तौल नहीं हो सकी। किसान व चीनी मिल के अफसर क्रय केंद्र के ट्रांसपोर्टर को फोन मिलाते रहे लेकिन दबंग ट्रांसपोर्टर पूरे दिन मोबाइल स्विच आफ कर फरार रहा। ट्रांसपोर्टर की मनमानी से हलकान किसानों ने नाराजगी जताते हुए क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया और ट्रांसपोर्टर को सेंटर से हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मनकापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र धानेपुर ए पर शनिवार को भी अव्यवस्था का बोलबाला रहा। शुक्रवार को लेबर व ट्रॉला की समस्या शनिवार को भी बनी रही। ट्रॉला व लेबर न होने से शनिवार को पूरे दिन गन्ने की तौल नहीं हो सकी। किसान ट्रांसपोर्टर से लेकर चीनी मिल के अफसरों तक को फोन लगाते रहे, लेकिन केंद्र पर तौल नहीं शुरू हो सकी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर अशोक सिंह मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर पूरे दिन फरार रहा। चीनी मिल के अफसर दिन भर उसकी तलाश में हलकान रहे और किसान अपनी गन्ने की तौल का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद किसानों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज किसानों ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और ट्रांसपोर्टर को सेंटर से हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के आक्रोश के बाद हालात को भांपते हुए चीनी मिल के अफसरों ने शाम करीब चार बजे दूसरे क्रय केंद्र से लेबर व ट्रॉला की व्यवस्था कराकर तौल शुरू कराई। गन्ना किसान रामकृपाल, रमेश कुमार, शिवकुमार व राजेश की कहना है कि पेराई सत्र के प्रारंभ से ही केंद्र पर यह समस्या बनी हुई है।
यहां अशोक नाम के ट्रांसपोर्टर को ढुलाई का ठेका दिया गया है लेकिन अशोक केंद्र पर लेबर व ट्राला की व्यवस्था नहीं कर रहा है। किसान का फिर मिल कर्मचारी फोन करते हैं तो वह फोन भी नहीं उठाता।

पिछले तीन दिन से सेंटर की तौल लगातार बाधित हो रही है। इसकी शिकायत मिल अधिकारियों से भी की गई, लेकिन वह भी इस समस्या का समाधान करने में विफल हैं। शनिवार को तौल ठप होने की जानकारी जब किसानों ने चीनी मिल के जीएम उमेश सिंह बिसेन को दी तो उन्होंने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed