फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anganwadi centers are not being allowed to be built on government land

Gonda News: सरकारी जमीन पर नहीं होने दे रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण

Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers are not being allowed to be built on government land
सदर तहसील में सुनवाई करतीं कमिश्नर दुर्गा श​क्ति नागपाल, आईजी अमित पाठक, विधायक प्रतीक भूषण सिं
रुपईडीह/बेलसर/गोंडा। साहब.. जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर किसी तरह से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटा तो अब आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह पीड़ा शनिवार को सदर तहसील पहुंचे बेलवा बाजार के ग्राम प्रधान उत्तम चंद्र दूबे ने मौजूद अफसरों के समक्ष लगाई। मौके पर शिकायतों की सुनवाई कर रहे सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल व आईजी अमित पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

तरबगंज में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सुनवाई की। घनश्याम जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा हालात को देखते हुए डीजल व पेट्रोल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यालय से तहसीलों के लिए मिनी बस की सेवा शुरू करने की मांग की। दुर्जनपुर परसिया निवासी मंजू देवी ने पति को शराब पिलाकर बंधकनामा लिखवाने, नवाबगंज की निर्मला देवी ने छह बार पैमाइश होने के बावजूद भी चकमार्ग खाली न होने की शिकायत दर्ज कराई। इन मामलों में कार्रवाई के लिए टीम बनाने का निर्देश डीएम ने दिया।
विज्ञापन

गोंडा सदर, मनकापुर और करनैलगंज तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों का तांता लगा रहा। दोपहर करीब एक बजे देवीपाटन मंडल आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और आईजी अमित पाठक ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर चल रही सुनवाई की हकीकत को परखा। दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त 20 टीमें गठित कीं हैं। उन्होंने कहा कि तरबगंज तहसील से सबसे अधिक शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए अधिकारी सिर्फ कार्यालय में बैठने के बजाय मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन और चकमार्ग कब्जे की शिकायत
करनैलगंज। तहसील में एसडीएम नेहा मिश्रा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। ग्राम दूदा निवासी अधिवक्ता सचिन सिंह ने शिकायत की कि गांव में अवैध मिट्टी खनन लगातार जारी है। पूर्व में जांच के बावजूद दोबारा खनन शुरू हो गया। वहीं नारायनपुर मर्दन गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबंगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर रखा है। इस दौरान कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। (संवाद)

समयबद्ध हो शिकायतों का निस्तारण
मनकापुर। तहसील में एडीएम आलोक कुमार ने करीब 100 शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में समयबद्ध निस्तारण न मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी। (संवाद)

सदर तहसील में सुनवाई करतीं कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल, आईजी अमित पाठक, विधायक प्रतीक भूषण सिं

सदर तहसील में सुनवाई करतीं कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल, आईजी अमित पाठक, विधायक प्रतीक भूषण सिं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed