फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amrit Bharat Express will run twice a week

Gonda News: सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express will run twice a week
गोंडा। अमृत भारत एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को छपरा से गोंडा होकर आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। वहीं, 22 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से वाया गोंडा छपरा जाएगी।
विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से 22:00 बजे प्रस्थान कर सुबह 04:56 बजे बभनान पहुंचेगी। वहां से मनकापुर 05:37 बजे होते हुए गोंडा 06:35 बजे पहुंचेगी। बाराबंकी, बादशाहनगर के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल 22:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन




वापसी में यही अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से 00:20 बजे प्रस्थान कर इटावा से 04:22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07:05 बजे, ऐशबाग से 09:10 बजे, बादशाहनगर 09:33 बजे, बाराबंकी से 10:35 बजे, गोंडा से 13:30 बजे, मनकापुर से 13:54 बजे, बभनान से 14:38 बजे, बस्ती से 15:13 बजे, खलीलाबाद से 15:36 बजे, गोरखपुर से 17:00 बजे, कप्तानगंज से 18:20 बजे, पडरौना से 18:55 बजे, सीवान से 21:25 बजे छूटकर 22:50 बजे छपरा पहुंचेगी। अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के आठ, जनरल सेकेंड क्लास के 11 समेत कुल 22 कोच लगेंगे। इसमें पैंट्रीकार (रसोई भंडार यान) की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed