फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Amit's associates have been awarded

अटल के साथियों को किया गया सम्मानित

Wed, 24 Feb 2016 10:29 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Amit's associates have been awarded
नगर के तुलसीपार्क में बुधवार को देश के पहले अटल भवन का शिलान्यास करने पहुंचे अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बलरामपुर वह धरती है जहां के लोगों के अटल बिहारी वाजपेयी को पहली बार संसद में भेजने का काम किया। उनके मित्र व सहयोगी आज भी भारतीय जनता पार्टी के लिए अतुलनीय है।
विज्ञापन


इस अवसर पर अटल के सहयोगी पूर्व विधायक बिंदूलाल व सुखदेव प्रसाद, नरेश विक्रम सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, शारदा प्रसाद मिश्रा, बद्री प्रसाद दूबे, मोतीलाल जायसवाल, सहजराम वर्मा, भवानी प्रसाद, लाटबक्श सिंह, दुलीचंद जैन, शंभू गुप्ता, मंगल लोहिया, किशोरी बाबा व बाबूलाल जायसवाल को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर भाजपा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर अटल बिहारी तथा उनके सहयोगियों ने भाजपा नाम का जो पौध लगाया था वह आज वटवृक्ष बनकर अपने परम वैभव पर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने संबोधन में जेएनयू की घटना पर राहुल गांधी के रवैये को देश के लिए कलंक बताया और कहा कि देशद्रोहियों का राहुल गांधी द्वारा समर्थन किए जाने पर स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की आत्मा भी दुखी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, बहराइच सांसद सावित्री बाई फूले, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed