फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ambulance

एम्बुलेंस में कराया महिला का सुरक्षित प्रसव

Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ambulance
मुजेहना(गोंडा)। सरकार की ओर से चलाई जा रही 102 एंबुलेंस सेवा जरुरत मंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। शुक्रवार की रात को एंबुलेंस कर्मियों ने आशा कार्यकर्ता के साथ मिलकर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से संचालित हो रही आपातकालीन सेवा 102 व 108 जरुरतमंदों व गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपातस्थिति में कई बार गंभीर मरीजों की जान बचा चुका है। शुक्रवार रात मुजेहना ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरिया अलावल निवासी सकीना (26) पत्नी मुस्तकीम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सकीना के परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 102 कंट्रोल रूम फोन किया गया। एंबुलेंस घर से प्रसूता को लेकर जैसे अस्पताल के लिए निकली। कुछ ही दूरी पर महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर 102 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन जय किशन यादव व पायलट राजेंद्र सिंह एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़ा कराकर आशा कार्यकर्ता किरन व घर की महिलाओं के सहयोग से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में लाकर भर्ती करवाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। 102 एम्बुलेंस ईएमटी जयकिशन ने बताया कि महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया। बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। इसकी सूचना 108/102 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी श्यामसुंदर यादव को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed