{"_id":"5d6d4a948ebc3e93cf655cb8","slug":"all-officers-will-now-join-the-block-meeting-gonda-news-lko479489479","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक की बैठक में अब शामिल होंगे सभी अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक की बैठक में अब शामिल होंगे सभी अफसर
विज्ञापन
गोंडा। ब्लॉक स्तरीय बैठकों में अभी तक बीडीओ के साथ पंचायत स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी ही शामिल होते थे। इससे समीक्षा सिर्फ पंचायत व ग्राम्य विकास विभाग सीमित रहता था। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने ब्लाक स्तरीय बैठकों को विस्तार देने की पहल की है। पंचायतों के माध्यम से अन्य विभागों में कार्य हो रहे हैं लेकिन उन विभागों के अधिकारियों के बैठक में न होने से कार्यों की समीक्षा नही हो पाती थी। अब बैठकों में शिक्षा, पशु पालन, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेगें। सीडीओ ने कहाकि आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों के साथ ही सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का कार्य करें।
ब्लॉक स्तर से परिषदीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की योजनाएं संचालित होती हैं। लेकिन समीक्षा बैठकों में इन विभागों के अधिकारी नही आते हैं, इससे सही स्थिति की जानकारी नही हो पाती है। अब सीडीपीओ के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बैठकों में स्कूलों में भवनों, शौचालयों की स्थिति के साथ मौजूद रहेंगे। सीडीओ आशीष कुमार ने दिए निर्देश में बीडीओ से कहा है कि सरकारी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करके विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई योजनाओं में सीधे तौर पर पंचायतों का सहयोग आवश्यक है, ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भी अपनी डिटेल के साथ बैठक में उपस्थित रहेेंगे। इसी तरह पशुपालन विभाग के अधिकारी भी गौ आश्रय स्थलों के सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा करेंगे। इस तरह ब्लाक स्तर की बैठकों को प्रभावी ढंग से विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अब आयोजित होंगी।