फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   All Level-1 vacant in the district, 32 found infected

जिले में सारे लेवल-1 खाली, 32 मिले संक्रमित

Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
All Level-1 vacant in the district, 32 found infected
गोंडा। जिले में कोरोना का संक्रमण की रफ्तार लगातार घट और बढ़ रही है। मंगलवार को जहां जिले में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे, वहीं बुधवार को पूरे जिले में 32 लोग कोरोना से पीड़ित पाये गये हैं। धानेपुर धाने 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया। पुलिस लाइन में 1, जानकीनगर में 3, पटेलनगर में 2 और कौड़िया में 2 लोग कोरोना से पीड़ित पाये गये हैं। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4007 हो गई है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 9 है। अब तक जिले में कुल 325 कंटेनमेंट जोन और 19 क्लसटर जोन बनाये गये हैं। जिसमें से अब केवल 49 कंटेनमेंट जोन और 16 क्लस्टर जोन ही एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि बुधवार को 1647 लोगों की सैंपलिंग की गई है। अब तक जिले में कुल 105808 लोगों की सैंपलिंग हुई है। मौजूदा समय में जिले के सारे कोविड लेवल-1 अस्पताल पूरी तरह से खाली पड़े हुए हैं। केवल जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल में ही 9 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed