फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   alavida kee namaaj in gonda

Gonda News: अलविदा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 28 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
alavida kee namaaj in gonda
परसपुर ​स्थित बड़ी म​स्जिद में अलविदा की नमाज पढ़ते लोग। -संवाद
करनैलगंज/परसपुर/गोंडा। जिले में शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज सकुशल सम्पन्न हो गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पैनी नजर रखी गई। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रखा गया। एसपी, एएसपी और सभी क्षेत्राधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया।
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने नगर कोतवाली इलाके के अब्दुल हमीद चौराहा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज को लेकर सभी क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक समेत अलग-अलग टीमों ने संवेदनशील इलाकों में नजर रखी। रोजेदारों व नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने करनैलगंज कोतवाल के साथ इलाके में भ्रमण किया। करनैलगंज संवाद के अनुसार, नमाज के दौरान 12 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी क्षेत्र की मस्जिदों व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। कहीं भी सार्वजनिक स्थल या रोड पर नमाज अदा न हो, इसके लिए लगातार गश्त भी जारी रही।
विज्ञापन

परसपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र की 33 मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बनवरिया, कटैला, मोहना, भौरीगंज, पसका, तिवारी बाजार, चरसड़ी व शाहपुर सहित 33 स्थानों पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed