फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Akshay Sahay Bar Association President

Gonda News: अक्षय सहाय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sat, 25 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Akshay Sahay Bar Association President
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय सहाय।
सीतापुर। अक्षय सहाय सीतापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी हरीश त्रिपाठी को 96 मतों से हराकर जीत हासिल की। अक्षय को 330 मत मिले। वहीं हरीश त्रिपाठी को 234 मत मिले। महासचिव के पद पर सुधीर कुमार शर्मा विजयी घोषित किए गए। उन्हें 468 मत मिले। सुधीर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजेश कुमार पांडेय को 25 मतों से हराया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कचहरी परिसर में शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई। रात 9:30 बजे परिणाम घोषित हुए। नतीजे आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। ढोल नगाड़ा बजाकर जश्न मनाया। घोषित परिणामों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विमल मोहन मिश्रा विजयी रहे। ज्येष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के पद पर रोहित मेहरोत्रा व अनुराग श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के पद पर आदित्य वर्मा व शोभित दीक्षित विजयी हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर शिवनाथ मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अजीत कुमार, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर कौशलेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की। अनुज कुमार पाल संयुक्त सचिव प्रशासनिक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed