फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   agricultur

गेहूं बीज उत्पादन तकनीक पर रोजगार परक प्रशिक्षण

Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
agricultur
गोंडा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में शुक्रवार तक पांच दिवसीय गेहूं बीज उत्पादन तकनीक विषय पर रोजगार परक प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधान ललकपुर बाबूराम यादव ने किया। उन्होंने किसानों से गेहूं बीज उत्पादन तकनीक की विधा से स्वरोजगार अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार पांडेय ने गेहूं बीज की मांग को देखते हुए ग्रामीण बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार सृजन के लिए गेहूं बीज उत्पादन अपनाने पर बल दिया। बताया कि किसानों द्वारा खाद्यान्न फसलों में धान एवं गेहूं के बीज की काफी मांग है। गेहूं बीज उत्पादन तकनीक अपनाकर किसान स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. राम लखन सिंह ने गेहूं बीज उत्पादन तकनीक की विधिवत जानकारी दी। उन्होंने भूमि एवं भूमि का चयन, उन्नतशील प्रजातियों, बीज शोधन एवं बीज उपचार, सिंचाई प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. केके मौर्य ने गेहूं बीज उत्पादन में उन्नतशील कृषि यंत्रों के प्रयोग एवं महत्व के बारे में बताया। डॉ. पीके मिश्रा ने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन, डॉ मनोज कुमार सिंह ने गोबर की खाद, बर्मी कंपोस्ट आदि कार्बनिक खादों के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन पर ग्राम प्रधान लमटी उकरहवा रवीन्द्र कुमार सिंह ने कृषकों से आह्वान किया कि वह वैज्ञानिक तकनीक को अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। इस मौके पर प्रगतिशील कृषकों अर्जुन यादव, छीटन प्रसाद, राजेश कुमार वर्मा, राम सागर वर्मा आदि ने प्रतिभाग कर गेहूं बीज उत्पादन तकनीक की विधिवत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed