{"_id":"69fcd187315f63757606cbee","slug":"after-a-dispute-with-her-husband-she-jumped-in-front-of-a-goods-train-gonda-news-c-100-1-slko1026-157838-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पति से विवाद हुआ तो मालगाड़ी के आगे कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पति से विवाद हुआ तो मालगाड़ी के आगे कूदी
Thu, 07 May 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रानी मिश्रा। फाइल फोटो
- फोटो : एकेटीयू।
मनकापुर। कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार दोपहर पति से विवाद के बाद एक महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मधईपुर निवासी 28 वर्षीय रानी मिश्रा अपने पति अंकित मिश्र के साथ किसी काम से मनकापुर बाजार आई थीं।
रेलवे क्रॉसिंग के निकट किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर रानी अचानक गोरखपुर की ओर से आ रही अप लाइन की मालगाड़ी के सामने कूद गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पति अंकित मिश्र मौके से चला गया।
सूचना पर जीआरपी व कोतवाली पुलिस माैके पर पहुंच गई। मगर क्षेत्राधिकार को लेकर तीन घंटे तक असमंजस बना रहा। जीआरपी घटनास्थल को पुलिस का क्षेत्र में बता रही थी, जबकि कोतवाली पुलिस आउटर सिग्नल के अंदर का मामला बताकर जीआरपी का क्षेत्र होने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
छह वर्ष पहले हुई थी शादी : मृतका के देवर ऋतिक मिश्र ने बताया कि रानी की शादी छह वर्ष पहले उनके बड़े भाई अंकित मिश्र के साथ हुई थी। दंपती के पांच वर्षीय पुत्री अंशिका और ढाई वर्षीय बेटा अंश है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)