फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   advocate,pradarshan,dharna

वकीलों ने चस्पा किया मांगपत्र, प्रदर्शन

Thu, 07 Jul 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
advocate,pradarshan,dharna
फोटो-14-गोंडा के आयुक्त कार्यालय में धरना देते अधिवक्ता। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। तहसीलदार सदर के तबादले की मांग को लेकर वकीलों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। आयुक्त कार्यालय पर धरना के बाद वकीलों ने आयुक्त की ओर से अधिकृत नगर मजिस्ट्रेट को मांगपत्र देने से इन्कार कर दिया। आयुक्त को संबोधित मांगपत्र कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर चस्पा कर दिया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहसीलदार सदर के स्थानांतरण तक वकीलों का यह आंदोलन जारी रहेगा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, जिला बार पूर्व अध्यक्ष केके मिश्रा, दीनानाथ त्रिपाठी, बिन्देश्वरी दूबे, माधवराज मिश्र, गणेश श्रीवास्तव, महराज कुमार श्रीवास्तव, इंद्रमणि शुक्ल, भगौती प्रसाद पांडेय आदि ने कहा कि आयुक्त को अविलंब अधिवक्ताओं के इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर समाधान कराना चाहिए। वकीलों ने आयुक्त के उदासीन रवैये की निंदा करते हुए गोंडा सदर तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना के स्थानांतरण की पुरजोर मांग की। बताया कि शुक्रवार को बार एसोसिएशन के सभागार में अपरान्ह तीन बजे आहूत बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

जुलूस, प्रदर्शन व सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी और संचालन महामंत्री रितेश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, संगम लाल द्विवेदी, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ल, गौरी शंकर चतुर्वेदी, मनोज कुमार श्रीवास्तव नीरज, कृष्ण मुरारी मिश्र, अजीत श्रीवास्तव, संतोषी लाल तिवारी, श्रीकांत पांडेय, ऋतुराज शुक्ल, वीपी तिवारी, मनोज कुमार सिंह, मृत्युंजय शुक्ला, राम मोहन शुक्ल, प्रद्युम्न शुक्ला, विनय कुमार मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी, आलोक कुमार मिश्र, धनलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed