{"_id":"57b5fbe54f1c1bd0596ec38e","slug":"adverse-entry-to-the-five-commercial-tax-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वाणिज्य कर अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वाणिज्य कर अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आशुतोष निरंजन ने लक्ष्य के सापेक्ष वाणिज्य कर की वसूली न करने एवं निर्देश के बावजूद मासिक एवं क्रमिक लक्ष्य न पूरा कर पाने पर पांच वाणिज्य कर अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
जुलाई की वाणिज्य कर वसूली की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि जिला डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खंड-1 गोंडा एलजे यादव, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खंड-2 गोंडा आरके टंडन, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर खंड-3 गोंडा संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खंड-4 गोंडा केके वर्मा व वाणिज्य कर अधिकारी वाणिज्य कर खंड सचल दल गोंडा राहुल मिश्रा द्वारा वाणिज्य कर वसूली में रुचि न लेने के कारण जनपद में वसूली की स्थिति काफी खराब हुई है।
जिसके कारण एलजे यादव, आरके टंडन, संतोष कुमार सिंह, केके वर्मा व राहुल मिश्रा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। डीएम ने बताया कि उपरोक्त सभी अधिकारियों को वाणिज्य कर की बैठकों में बार-बार लक्ष्य के अनुसार वसूली करने के निर्देश दिए जाते रहे हैं, परंतु अधिकारियों द्वारा निर्देश के बावजूद शिथिलता बरती गई है। इसलिए पांच वाणिज्य कर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।