{"_id":"671401766d5b5d8b9701f944","slug":"admission-begins-on-vacant-seats-in-iti-gonda-news-c-100-1-gon1003-125734-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आईटीआई में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आईटीआई में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू
Sun, 20 Oct 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिले के राजकीय, निजी और पीपीपी योजना से आच्छादित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। खाली सीटों को भरने के लिए वॉक इन सिद्धांत ‘पहले आओ-पहले पाओ‘ का अनुपालन किया जाएगा। प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थी प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। चौथे चरण में 30 अक्तूबर तक प्रवेश के लिए मौका दिया है।
वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जिले की नोडल गोंडा आईटीआई में 756, करनैलगंज में 396, तरबगंज में 376 के अलावा मनकापुर में 220 सीटों स्वीकृत हैं। 30 सितंबर तक इन सीटों पर प्रवेश दिया गया है। इसके बावजूद मनकापुर को छोड़कर किसी भी राजकीय आईटीआई की सीटें नहीं भर सकी है। ऐसे में आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए एक बार फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि वॉक इन सिद्धांत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आईटीआई की खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए गोंडा, तरबगंज और करनैलगंज आईटीआई की ट्रेडों में खाली सीटों पर ब्योरा जारी कर दिया गया है। ऐसे में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जो पहले से आवेदन कर चुके हैं। साथ ही किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए हैं। सभी अभ्यर्थी 30 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शत-प्रतिशत सीटों भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, गोंडा आईटीआई में स्विंग टेक्नोलॉजी (महिला) में पांच, स्विंग टेक्नोलॉजी में 13 और सरफेस ऑरनामेंटेशन टेक्निक में 20 सीटें खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह से करनैलगंज आईटीआई में ग्रुप-ए के कॉस्मेटोलॉजी (महिला) में 11, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) में चार के अलावा फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (महिला) में एक सीट पर प्रवेश लिया जा सकेगा। वहीं ग्रुप-बी के प्लंबर में 14, स्विंग टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के 18 और स्विंग टेक्नोलॉजी में 20 सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। ग्रुप-ए कॉस्मेटोलॉजी (महिला) के 12, ड्रेस मेकिंग (महिला) में 37, पेंटर में 16 और प्लंबर में 32 सीटों पर अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।