फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action,police,forest

कर्मचारियों के रवैये पर भड़के अनशनकारी, पुलिस ने कराया शांत

Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Action,police,forest
फोटो-16-गोंडा में वनसंरक्षक कार्यालय में कर्मियों से जानकारी लेती पुलिस। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। वन विभाग के टिकरी रेंज स्थित बुटहानी पौधशाला में काम करने वाले मजदूरों ने बकाया मजदूरी की मांग को लेकर मंगलवार से वन संरक्षक देवीपाटन मंडल कार्यालय परिसर में अनशन शुरू किया है। मजदूरों का कहना है कि बुधवार को वह लोग अनशन पर बैठे तभी वन संरक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने आकर अनशन खत्म करने दबाव बनाया। कर्मचारी उन सबसे अभद्रता पर उतारू हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे लक्ष्मी पत्नी रामकुमार, उर्मिला पत्नी स्व. ईदू, कुसमा पत्नी चिखुरी, राहुल, किस्मता उर्फ राजरानी पत्नी कन्ने, शिवकुमार का कहना है कि वर्ष 2019-20 में उन लोगों ने टिकरी रेंज के बुटहानी पौधशाला में काम किया था। करीब 78900 रुपये मजदूरी बकाया है। मजदूरी देने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। उन लोगों ने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर पीड़ा सुनाई। किसी ने ध्यान नहीं दिया। मजदूरों का कहना है कि वह बुधवार को वन संरक्षक कार्यालय में अनशन पर बैठे थे, तभी कर्मचारी पहुंचे और अनशन खत्म करने का दबाव बनाने लगे। कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। मजदूरों का कहना है कि उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा वह लोग डटे रहेंगे। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मजदूरों व कर्मचारियों से बात कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

गलत जगह पर बैठे हैं मजदूर: वन संरक्षक
वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि मजदूर गलत जगह पर बैठे हैं। उन्हें रेंज ऑफिस या फिर डीएफओ के यहां अनशन पर बैठना चाहिए। यह मंडलीय कार्यालय है। मजदूर बदमाशी कर रहे हैं। कमेटी गठन के लिए डीएफओ के निर्देश दिया गया है। पूर्व में तैनात रहे रेंजर को बुलाया जाएगा। कमेटी जांच करके रिपोर्ट देगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed