फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action

डीएम के आदेश पर चकमार्गों व सरकारी जमीनों का चिह्नांकन शुरू

Sun, 12 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Action
तरबगंज (गोंडा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर चकबंदी और राजस्व महकमे की टीम वजीरगंज थाने के दुर्जनपुर घाट गांव में चक मार्ग और सरकारी जमीनों का चिन्हांकन करेगी। बताते चलें कि चकबंदी महकमे ने लगभग 15 वर्ष पूर्व 2005 में दुर्जनपुर घाट ग्राम पंचायत के दो सेक्टर की पैमाइश और कब्जा परिवर्तन किए बगैर गांव के अभिलेख को तहसील मुख्यालय भेज दिया। इसके बाद दो सेक्टरों में न तो कब्जा परिवर्तन हो पाया और न ही चक मार्ग और ग्राम समाज की भूमियों का चिन्हांकन हो सका।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत चक मार्ग पटाई के लिए खाली नहीं मिल रहे हैं। राजस्व महकमे द्वारा सीमांकन किए जाने पर गांव में विवाद की स्थिति बन रही है। वहीं ग्राम समाज की जमीनों पर दबंगों के अवैध कब्जे हैं। इस मामले की शिकायत प्रधान दुर्जनपुर घाट मंजू ने जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही से मिलकर की। जिस पर उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बंदोबस्त अधिकारी गोंडा और उप जिलाधिकारी तरबगंज को स्थलीय निरीक्षण कर संयुक्त टीम गठित कर चक मार्गों और सरकारी जमीनों का चिन्हांकन कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह ने नायब तहसीलदार इवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित कर टीम में चकबंदी कर्ता लेखपाल और चकबंदी महकमे के उच्चाधिकारियों को मौके पर रहकर चार दिन में चक मार्गों और सरकारी जमीनों के चिन्हांकन कराने को कहा है। थानाध्यक्ष वजीरगंज को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed