फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Achievements of Modi government counted

Gonda News: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Fri, 02 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Achievements of Modi government counted
शहर के एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से वार्ता करते अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, साथ में गोंडा सांसद क
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा गोंडा दौरे पर आए हैं। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भी उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

सेवा, सुशासन तथा गरीबों के कल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों का पुलिंदा लेकर गोंडा दौरे पर आए अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने शुक्रवार को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के साथ जानकारी दी। टम्टा ने केंद्र सरकार की जन-धन योजना, किसान सम्मान निधि और किसानों के आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में 15 नए एम्स, सात आईआईटी तथा 400 मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, कटरा विधायक बावन सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, महेश नारायण तिवारी, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed