फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,road,Death,gonda,Girl

कन्या पूजन से लौट रही बालिका को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 04 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident,road,Death,gonda,Girl
फोटो-8-गोंडा में खरगूपुर के भंगहा चौराहे के पास गड्ढे में गिरी कार। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सड़क हादसों में मंगलवार को एक बालिका की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बालिका की मौत में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के सहिबापुर निवासी राजमनि ने बताया कि मंगलवार दोपहर में उसकी पुत्री शालू (9) कन्या पूजन में शामिल होने कटरा जगदीशपुर गई थी। घर वापसी में सड़क पार करते समय बालिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजन बालिका को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी लेकर गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को वीरपुर से खरगूपुर मार्ग पर भंगहा चौराहा के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। उसमें श्रावस्ती जिले के वीरपुर कस्बा निवासी जगराम गुप्ता, उनकी पत्नी व तीन बच्चे सवार थे। जगराम की पत्नी चोटिल हो गई। ग्रामीणों ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के भोला मिश्रपुरवा निवासी घल्लू मिश्रा मंगलवार की सुबह मंडप माता स्थान के निकट बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed