फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

खाईं में गिरे दो वाहन, एक दर्जन हुए चोटिल

Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
accident
तरबगंज गोंडा। शनिवार की रात नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर रानीपुर चौराहे के पास तीव्र मोड़ पर दो अनियंत्रित वाहन एक-एक घंटे के अंतराल पर खाई में गिर गए। जिसमें सवार लगभग एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार देररात तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित हो सवारियों से भरी स्कार्पियो कार गहरी खाई में चली गयी। उसी के कुछ देर बाद एक दूसरी कार भी नियंत्रण खोकर खाई में गिरी स्कार्पियो के ऊपर जा गिरी। दोनों वाहनों में सवार 12 लोगों को चोटें आई है। घटनास्थल पर पहुंचे डायल 112 के कर्मियों ने घायलों को सीएचसी तरबगंज भिजवाया। दोनों वाहन बस्ती जनपद से गोंडा के एक वैवाहिक कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान पर गये थे। परसपुर से बस्ती जा रही स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग जख्मी हो गए जिसमें भरत लाल निवासी रजवापुर बस्ती को गंभीर चोट आई है। वहीं राजेश कुमार 38, श्याम कुमार गुप्ता 42, अतुल सिंह 30, उमेशचंद्र 35 निवासी रजवापुर बस्ती भी घायल हैं। वहीं बेलसर से वापस बस्ती जा रही कार में सवार अंश सिंह 15 बाराबंकी, रणविजय सिंह 57, रत्नेश प्रताप सिंह 25, संतोष सिंह 27, अनूप सिंह 35, विश्वविजय सिंह 35, उदय भान सिंह 42 निवासी गढ़वा बस्ती जख्मी हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार चार घायल
झंझरी गोंडा। थाना इटियाथोक क्षेत्र के दलपतपुर निवासी अमरजीत वर्मा, राजेश वर्मा, पवन कुमार वर्मा और पांच वर्षीय सचिन पुत्र पवन कुमार वर्मा ट्रैक्टर टॉली से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि सभी बाइक से हुजूरपुर शादी की बात करने जा रहे थे। तभी मंगलनगर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक ठेले वाले को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के नैय्यर कालोनी निवासी धनीराम पुत्र ईश्वरदीन सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। उसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed