फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
accident
मोतीगंज (गोंडा)। मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर महेवा गोपाल गांव के पास गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के उपाध्यायपुरवा गांव के मजरे भरवटिया पुरवा निवासी श्याम बिहारी (63) अपने बेटे विनोद कुमार के साथ बाइक से दवा लेने मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल गए थे। वहां से दोपहर में पिता-पुत्र बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में मनकापुर-दर्जीकुआं मार्ग पर महेवा गोपाल गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। श्याम बिहारी व उनका बेटा विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काजीदेवर लाया गया। जहां डॉक्टर ने श्याम बिहारी को मृत घोषित कर दिया। विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कहोबा धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक को चौकी ले आया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed