{"_id":"62c4878c93d52c4ace0859d9","slug":"accident-death-gonda-news-lko638288853","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा के परसपुर में इसी ट्रक से हुई दुर्घटना। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। मंदिर के लिए प्रसाद लेने जा रहे बाइक सवार दो मौसेरे भाई ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर थाने में दी है।
ननकू निवासी डेहरास मुरावन पुरवा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गांव में ही मंदिर बन रहा था। मंगलवार को छत लगनी थी। इसके लिए उसका पुत्र बब्लू (22) व उसके साढू का लड़का ननकऊ (25) डेहरास से मोहना की तरफ प्रसाद लाने जा रहे थे। रगड़गंज की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी परसपुर पहुंचाया। जहां बबलू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल ननकऊ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया था। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ननकू ने रोते बिलखते हुए बताया कि बबलू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके चार बेटियां हैं। एक बेटी अभी छह माह की है। मौत की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी दहाड़े मारकर रो रही थी। आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।