{"_id":"6a4d495e4f888267e90a80da","slug":"abhyudaya-coaching-to-start-in-mankapur-gonda-news-c-100-1-gon1003-161802-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मनकापुर में शुरू होगी अभ्युदय कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मनकापुर में शुरू होगी अभ्युदय कोचिंग
Wed, 08 Jul 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मनकापुर के एपी इंटर कॉलेज में निशुल्क अभ्युदय कोचिंग शुरू होगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने समाज कल्याण विभाग को दो दिन में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में एलबीएस पीजी कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अभ्युदय कोचिंग चल रही है। एलबीएस पीजी कॉलेज में यूपीएससी व एसएससी, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जेईई और नीट की तैयारी कराई जाती है। अब मनकापुर के एपी इंटर कॉलेज में भी कोचिंग शुरू होगी। इस वर्ष अभ्युदय योजना के लिए जिले से 381 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।