{"_id":"68fe5f00dc32c1afbb099054","slug":"a-young-man-repairing-an-ht-line-died-of-electrocution-gonda-news-c-100-1-slko1026-146059-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एचटी लाइन ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एचटी लाइन ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
Sun, 26 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बलवंत। फाइल फोटो
तरबगंज। बौरिहा गांव में शनिवार देर शाम पोल पर चढ़कर एचटी लाइन ठीक करते समय काशीपुर बांस गांव निवासी बलवंत (19) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम के साथ पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों काे शांत कराया। देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
काशीपुर बांस गांव निवासी राम प्रसाद ने बताया कि बड़ा बेटा बलवंत (19) शनिवार शाम करीब छह बजे प्राथमिक स्कूल बौरिहा के पास हाईटेंशन लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक बलवंत करीब एक साल से क्षेत्र में प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करता था। पोल पर चढ़ने से पहले उसने डुमरियाडीह उपकेंद्र के किसी कर्मचारी को शटडाउन के लिए फोन भी किया था, लेकिन शटडाउन नहीं मिला। इसी वजह से करंट की चपेट में आने से बलवंत की मौत हो गई। पिता रामप्रसाद ने बताया कि दो बेटों में बलवंत बड़ा था। वह अविवाहित था। छोटा बेटा यशवंत (14) और चार बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बलवंत की मौत से मां शिवकुमारी, पिता, भाई व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डुमरियाडीह उपकेंद्र के एसडीओ विकास यादव ने बताया की बलवंत विभाग का कर्मचारी नहीं था। वह पोल पर क्यों चढ़ा और किससे शटडाउन लिया? इसकी जांच कराई जाएगी।
पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
बीते साल 25 सितंबर को तरबगंज क्षेत्र के बहादुरपुर टड़िया गांव में हाईटेंशन लाइन के पोल पर मरम्मत कार्य करते समय परासपट्टी पुरवार के मजरा कंचनतारा निवासी महेश (25) की मौत हो गई थी। महेश भी क्षेत्र में अनाधिकृत तौर पर लाइनमैन का काम करता था, लेकिन मौत होने पर विभाग के लोगों ने हाथ खड़े कर लिए थे।