{"_id":"66c623f3ba74390ab60fcd91","slug":"a-young-man-died-of-diarrhea-six-other-members-of-his-family-fell-ill-gonda-news-c-100-1-gon1001-122322-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डायरिया से युवक की मौत, परिवार के छह अन्य बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डायरिया से युवक की मौत, परिवार के छह अन्य बीमार
Wed, 21 Aug 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा शुक्ल में फैली संक्रामक बीमारी, स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा संवाद न्यूज एजेंसी
रुपईडीह (गोंडा)। रुपईडीह विकासखंड के फरेंदा शुक्ल में डायरिया के प्रकोप से युवक की मौत हो गई है। पत्नी समेत परिवार के छह अन्य लोग उल्टी दस्त से बीमार होकर उपचार करा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने गांव में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा साफ सफाई रखने की सलाह दी। फरेंदा शुक्ल निवासी बेनी माधव (33) को रविवार को उल्टी-दस्त व पेट में दर्द की समस्या हुई। जिस पर स्थानीय एक निजी चिकित्सक से इलाज करवाकर घर ले आया गया। सोमवार सुबह फिर से अधिक समस्या हुई जिस पर उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की पत्नी राखी (25), पत्नी की बहन शीलू मिश्रा (21), पुत्र कुंदन (6) व परिवार के वंदना (2), सोनाली(12), किरण (10) को भी उल्टी दस्त की समस्या हुई। जिनका उपचार एक निजी चिकित्सक से चल रहा है।
सोनाली को गंभीर स्थित में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीमारी की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीमों ने गांव में डेरा डाल दिया है। सभी ग्रामीणों को ओआरएस की पैकेट व क्लोरीन की टेबलेट बांटा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय यादव ने बताया कि फरेंदा शुक्ल गांव में डायरिया फैलने से एक व्यक्ति की मृत्यु व कई लोगों के बीमार की सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी लोगों का उपचार किया गया। गांव में दवाओं का छिड़काव कराया गया।