फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man and a farmer died due to lightning

Gonda News: बिजली गिरने से युवक व किसान की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man and a farmer died due to lightning
मोतीगंज/झंझरी (गोंडा)। जिले के कई इलाकों में सोमवार भोर से सुबह नौ बजे तक तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। बिजली गिरने से नगर कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर विसेन गांव निवासी 20 वर्षीय कुनाल शर्मा व मोतीगंज के भवरियापारा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान रामदेव यादव की सैदवापुर काजीदेवर में मौत हो गई। तरबगंज में बिजली गिरने से एक भैंस की भी मौत हुई है। मनकापुर में भी बिजली गिरने से एक गाय की मौत हुई है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

दत्तनगर विसेन गांव निवासी कुनाल शर्मा सोमवार को घर में थे। सुबह झमाझम बारिश हो रही थी। तभी वह घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने निकले थे। उसी समय तेज आवाज के साथ कुनाल के ऊपर बिजली गिर गई। इससे वह झुलस गए। परिजनों ने कुनाल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉ. खालिक बिलाल ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोतीगंज के भवरियापारा गांव निवासी रामदेव यादव रविवार शाम ससुराल सैदवापुर काजीदेवर गए थे। वहां सोमवार सुबह वह शौच के लिए जा रहे थे। बूंदाबांदी हो रही थी। तभी एकाएक बिजली गिरने से वह झुलस गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। रामदेव के तीन पुत्र राजेश, विशाल, राजदेव व बेटी अन्नपूर्णा हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के मुताबिक भिटौरा गांव में सोमवार सुबह बिजली गिरने से रामकुमार की गाय की मौत हो गई। कस्बा स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर बिजली गिरने से छह कंप्यूटर, प्रिंटर, डाटा मशीन, सीसीटीवी के उपकरण आदि सामान जल गया। ग्राम बाक्सरा आज्ञाराम के पांडेय पुरवा में आम के बाग में बिजली गिरने से काम कर रहे किसान विजय कुमार बच गए। ग्राम तुर्काडीहा निवासी पारसनाथ के पक्के मकान पर बिजली गिर गई। इससे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मिश्रौलिया कला निवासी श्याम गोपाल का मकान भी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने बताया कि इन मामलों में जांच के बाद दैवीय आपदा कोष से राहत दिलाई जाएगी।
तरबगंज संवाद के मुताबिक कोइली जंगल गांव में सोमवार सुबह छह बजे बिजली गिरने से मुन्ना की भैंस की मौत हो गई। वहीं, सिंगहाचंदा के बिरतिहन पुरवा में केबल टूटकर गिरने से गिन्ने की तीन बकारियों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से उनकी पत्नी मीना भी जख्मी हो गईं। एसडीओ एसके वर्मा ने बताया कि फाल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन को भेजा गया है।
बारिश ने खोली शहर में जलनिकासी के दावों की पोल
बारिश से मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय निदान केंद्र जाने वाले मार्ग पर जलभराव से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल, डायलिसिस यूनिट, टीबी क्लीनिक की तरफ जाने वाले मार्ग का भी रहा।

बड़गांव में सीतापुर आंख अस्पताल जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरा रहा। नूरामल मंदिर के पास भी जलभराव से लोग परेशान रहे।
लखनऊ मार्ग पर शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज व राजेंद्र नाथ लाहिड़ी चौराहे के समीप पीएनबी बैंक के सामने पानी भरा रहा।
बड़गांव व पटेलनगर में भी जलभराव से लोगों को समस्या हुई। बस स्टेशन के समीप जलभराव से यात्रियों को दिक्कत हुई।

आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिजली गिरने से दो लोगों व दो मवेशियों की मौत की सूचना है। सोमवार को पूरे दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


बिजली गिरने पर ऐसे करें बचाव
बिजली एक प्राकृतिक आपदा है। जानकारी व सतर्कता से इससे बचाव किया जा सकता है। इसलिए सतर्क व जागरूक रहें और खुद का बचाव करें।
जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से उपकरणों से दूर रहें।
मोबाइल, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
खिड़कियां व दरवाजे बंद कर दें, बरामदे और छत से दूर रहें।

ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं, उनसे भी दूर रहें।

धातु के पाइप, नल, फव्वारा, वाॅश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed