फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A wonderful confluence of faith and patriotism was seen in the Kalash Yatra

Gonda News: कलश यात्रा में दिखा आस्था व देशभक्ति का अद्भुत संगम

Mon, 22 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A wonderful confluence of faith and patriotism was seen in the Kalash Yatra
करनैलगंज में कलश यात्रा में निकली ऑपरेशन सिंदूर की झांकी। - संवाद
करनैलगंज। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नगर में आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दुर्गापूजा समिति कैलाश बाग द्वारा आयोजित मंगल कलश यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर और भारत माता की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। झांकी में कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की फोटो भारत माता के साथ लगाई गई थी, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

कलश यात्रा सकरौरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कैलाश बाग पहुंची। रथ पर सजी भारत माता की झांकी और हाथों में लहराते तिरंगे झंडे राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे थे। सैकड़ों महिलाएं और युवतियां सिर पर मंगल कलश रखकर माता का गुणगान करती हुई चल रही थीं। छोटी-छोटी कन्याएं रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह रही थीं। इस मौके पर तिलक राम तिवारी, शिवशंकर भट्ट, राजीव मोदनवाल, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, गणेश वैश्य, अरविंद गिरी पिंटू बाबा, ओपी तिवारी, योगेश शुक्ल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed