{"_id":"65d1001507ff3715f30aea94","slug":"a-tough-test-of-the-arrangements-lasted-throughout-the-daya-tough-test-of-the-arrangements-lasted-throughout-the-day-gonda-news-c-100-1-slko1026-113024-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दिनभर चला इंतजामों का कड़ा इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दिनभर चला इंतजामों का कड़ा इम्तिहान
Sun, 18 Feb 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर को जाम से बचाने के लिए पुलिस महकमे ने इंतजाम तो तमाम किए। लेकिन परीक्षा के बाद केंद्राें से रेला छूटा तो शहर की सड़कों पर चारों ओर जाम लग गया। यातायात व्यवस्था सामान्य करने के लिए यातायात पुलिस हांफती रही, लेकिन चौतरफा जाम के आगे सारी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।
सड़क और चौक-चौराहों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को हटवाने के दो घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान बाइक सवार लोग तो गलियों से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे, लेकिन मगर चौपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में रोजमर्रा के दौरान शहर की सड़कों पर हल्के व भारी वाहनों को मिलाकर तकरीबन 35 हजार वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए शुक्रवार को सीमावर्ती जिले अयोध्या, बस्ती, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती के लोग शुक्रवार को ही यहां पहुंचकर होटलों व लॉज में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से जिले के 25 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान यातायात पुलिस के जवानों ने व्यवस्था संभाल रखी थी। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस के संग ही उपनिरीक्षकों और आरक्षियों को अलग से लगाया गया था। कोतवाली नगर की दो टीम के संग ही पांच मोबाइल टीमें यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगी रहीं।
दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटते ही सड़कों पर वाहनों को रेला उमड़ पड़ा। इससे शहर के एलबीएस, टॉमसन, गुड्डूमल, महराजगंज, चुंगीनाका तिराहा, सद्भावना तिराहा, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा व अग्रसेन चौराहे पर जाम लग गया। जाम छुड़ाने में यातायात पुलिस को पसीने छूट गए।
बदलना पड़ा वाहनों का रूट
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यातायात पुलिस को वाहनों के रूट में बदलाव करना पड़ा। लखनऊ से आने वाले उन वाहनों को जो बहराइच व बलरामपुर जा रहे थे। आंबेडकर चौराहे से कचहरी रेलवे स्टेशन रोड के रास्ते महादेवा क्राॅसिंग होते हुए बहराइच व पेट्रोलियम डिपो वाया बड़गांव पुलिस चौकी, अग्रसेन चौराहे के रास्ते बलरामपुर के लिए रवाना किया गया। इसी तरह लखनऊ से अयोध्या जाने वाले वाहनों को आंबेडकर चौराहे से आईटीआई चौराहा, चुंगीनाका व सद्भावना पुलिस चौकी होते हुए निकाला गया। जबकि अयोध्या से बहराइच जाने वाले वाहनों को सद्भावना पुलिस चौकी, बड़गांव पुलिस चौकी, मिश्रौलिया होते हुए रवाना किया गया। अयोध्या से बलरामपुर जाने वाले वाले वाहनों को बड़गांव पुलिस चौकी होने हुए निकाला गया।