फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A glimpse of patriotism, unity and discipline was seen in the branch confluence

Gonda News: शाखा संगम में देशभक्ति, एकता व अनुशासन की दिखी झलक

Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of patriotism, unity and discipline was seen in the branch confluence
आरएसएस के शाखा संगम में मौजूद स्वयंसेवक। - संवाद  
पसका (गोंडा)। परसपुर नगर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शाखा संगम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। परसपुर नगर समेत 20 शाखाओं के स्वयंसेवक एवं छोटे बच्चों ने कतारबद्ध खड़े होकर देश की अखंडता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप, तुलसीदास, कनक, महावीर प्रभात, आदिशक्ति, केशव, श्रीराम, वाराही, रामजानकी, चंद्रशेखर आजाद, शिव शाखा, महादेव, भरत, माधव, बजरंग, गोविंद, सरयू, नानाजी, गोपाल ग्राम व शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों ने पंक्तिबद्ध होकर ध्वज प्रणाम किया। वंदे मातरम, भारत माता की जय, हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शाखा संगम में शाखा लगाना, खेल, समता, योग एवं आसन, गीत, सुभाषित अमृत वचन, सूर्य नमस्कार, बौद्धिक और चंदन के कार्यक्रम किए गए। जिनमें देशभक्ति, एकता व अनुशासन की झलक दिखी।
विज्ञापन

जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रदीप ने कहा कि संस्कारों, नियमित अभ्यास व आचरण से अच्छे व्यक्तियों का निर्माण होता है। संघ के शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव तक शाखा शुरू करने एवं विश्व कल्याण के लिए हिंदू समाज को जागृत करने का लक्ष्य है। करनैलगंज विधायक अजय सिंह भी अपने गांव की शाखा में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कार्यवाह अश्विनी, जिला बौद्धिक प्रमुख अरुण, खंड कार्यवाह कृष्ण प्रताप, संपर्क प्रमुख अनुज, श्याम सुंदर पांडेय, मनोज पांडेय, केपी सिंह, राजू गुप्ता, रामकुमार सोनी, ओंकार कौशल, दिनेश कौशल, वैभव सोनी, राजेंद्र कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed