{"_id":"130-90278","slug":"Gonda-90278-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर बदमाशों का धावा, लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर बदमाशों का धावा, लूटपाट
Gonda
Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र के नंदौर ग्राम में शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक किसान के घर धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। विरोध पर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ती व उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। किसान की मानें तो बदमाश 14 हजार नकदी समेत 60 हजार के आभूषण लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने किसान की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पेशे से किसान जगन्नाथ सिंह अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र के नंदौर गांव में रहते हैं। जगन्नाथ के मुताबिक, बीते शनिवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। तभी अचानक किसी के आने की आहट मिली। जगन्नाथ ने आवाज लगाई जिस पर बदमाशों ने उसे दबोच लिया और घर की चाभी लेकर बक्से, अलमारी से 14 हजार नकदी समेत 60 हजार के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने जगन्नाथ, उसकी पत्नी विद्यावती व बेटी दीपा को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से पूरा परिवार डरा सहमा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह का कहना है कि, घटना स्थल के मौका मुआयना में एक बदमाश का ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। लाइसेंस परसपुर में पसका के उपध्यनपुरवा गांव निवासी विजय व लखन का है। किसान की तहरीर पर विजय एवं लखन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन