फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सपा विधायक के भाई को जान से मारने की धमकी

सपा विधायक के भाई को जान से मारने की धमकी

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Gonda
Gonda Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। सपा विधायक जगराम पासवान के छोटे भाई साधू को शनिवार शाम मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली। रविवार को साधू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उतरौला कोतवाल सुनील कुमार राय के मुताबिक बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के छोटे भाई साधू पासवान के मोबाइल पर शनिवार शाम एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने साधू को जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्रता की। कॉल करने वाले ने अपना नाम पप्पू बताया। कोतवाल ने बताया कि धमकी देने के कारणों का पता नहीं चल सका है। साधू की तहरीर पर पप्पू के खिलाफ जान से मारने की धमकी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed