{"_id":"130-87621","slug":"Gonda-87621-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिता की सफाई को महिला शक्ति आगे आई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिता की सफाई को महिला शक्ति आगे आई
Gonda
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नदियों को साफ करने में जब सरकारी तंत्र से लेकर बड़े-बड़े संस्थान नाकामयाब हो रहे हैं, ऐसे में घरेलू महिलाओं के एक समूह ने टेढ़ी नदी को साफ करने का बीड़ा उठा समाज में मिसाल कायम की है। रविवार को करीब सौ महिलाओं ने झंझरी व कटरा ब्लॉक के बीच टेढ़ी नदी की सफाई की। पर्यावरण की भलाई का परचम लहराने वाली इन महिलाओं ने दुल्लापुर राजापुर के पास नदी से गंदगी निकाली और लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की। समाज सेवी रुचि मोदी की अगुवाई में चले सफाई अभियान में कई महिलाओं ने हाथ बंटाया। संभ्रात घरों की महिलाओं ने लोगों को यह अहसास कराया कि हर व्यक्ति का फर्ज है कि वह सफाई अभियान में पूरा योगदान दे तभी जीव जंतुओं के साथ मनुष्य भी जीवित रह सकता है। महिलाओं ने टेढ़ी नदी की सफाई के लिए लोगों से घर से बाहर निकलने की अपील की। रुचि ने बताया कि अगले चरण में पहले नदी के किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हर घर से लोगों को बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद नदी की सफाई की जाएगी। सफाई अभियान के दौरान ऊषा, साधना, कुसुमा, सुशीला, सरोज, शीबा, गुड़िया, अर्चना, मीना देवी, सोना, कुलदीप, राधिका, वंदना, कृष्णा, सावित्री आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन