{"_id":"130-87506","slug":"Gonda-87506-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ढाबे में घुसा दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ढाबे में घुसा दो की मौत
Gonda
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुन्नन खां चौराहे के समीप बुधवार देर रात फैजाबाद की ओर से आ रहा एक ट्रक बेकाबू होकर ढाबे में जा घुसा। इससे ढाबे में सो रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ट्रक कोतवाली ले आई है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अंडापारा गांव निवासी राजेश यादव (18) फैजाबाद रोड बाईपास के समीप बाबा ढाबे पर काम करता था। गांव निवासी सूबेदार गिरि (25), उज्जैनीजमाल गांव निवासी रिक्शा चालक अमरनाथ मिश्र (27) और सालार पुरवा का जाफर अली (24) बुधवार रात ढाबे पर सो रहे थे। देर रात फैजाबाद की ओर से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर ढाबे में जा घुसा। ट्रक के नीचे दबकर राजेश व अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाफर अली और सूबेदार गिरि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। मामले में राजेश के भाई दिनेश ने कोतवाली नगर में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नगर शिवपति सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।