{"_id":"130-87422","slug":"Gonda-87422-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस गड्ढे में पलटी, चालक व छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस गड्ढे में पलटी, चालक व छात्रा घायल
Gonda
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। तुलसीपुर शुगर कंपनी के पास अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर स्कूल बस सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक व एक छात्रा घायल हो गई। शिक्षक का कहना है कि घायल छात्रा दूसरे स्कूल की है। चालक ने उसे अपने रिस्क पर बस में बैठाया था। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी है। दोनों घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे फौजान पब्लिक एकेडमी तुलसीपुर की बस तुलसीपुर शुगर कंपनी के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में लक्ष्मनपुर निवासी बस चालक अब्दुल हलीम (45) तथा बसंतपुर निवासी कक्षा आठ की छात्रा सुषमा यादव (15) घायल हो गई। स्कूल के शिक्षक सगीर अहमद ने बताया कि सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सगीर ने यह भी बताया कि घायल छात्रा सुषमा यादव उनके विद्यालय की नहीं है। चालक ने सुषमा को अपने रिस्क पर बस में बैठाया था। लोगों का कहना है कि 35 सीटर बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। लोगों ने बस में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाये जाने पर आक्रोश जताते हुए परिवहन विभाग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बब्बन यादव का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी है। घायल चालक व छात्रा को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
इंसेट
होगी जांच
मंगलवार को तुलसीपुर में हुए स्कूल बस हादसे की जांच कराई जाएगी। यदि बस में क्षमता से अधिक बच्चों के बैठाने का मामला संज्ञान में आया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-सुभाष चंद्र कुशवाहा, एआरटीओ बलरामपुर
विज्ञापन
इंसेट
होगी जांच
मंगलवार को तुलसीपुर में हुए स्कूल बस हादसे की जांच कराई जाएगी। यदि बस में क्षमता से अधिक बच्चों के बैठाने का मामला संज्ञान में आया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-सुभाष चंद्र कुशवाहा, एआरटीओ बलरामपुर