{"_id":"130-82847","slug":"Gonda-82847-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख के जेवर उड़ाए नकदी भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख के जेवर उड़ाए नकदी भी ले गए चोर
Gonda
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज/गोंडा। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 29 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। मामले में थाना तरबगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर मार्ग पर स्थित कटहा कड़हनपुरवा गांव निवासी हृदयराम मौर्या ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार वालों संग छत पर सो रहे थे। कुछ लोग घर के बाहर सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 29 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल के साथ ही एक संदूक पार कर दिया। रविवार सुबह संदूक घर के पीछे 50 मीटर दूरी पर खेत में टूटा पड़ा मिला। हृदयराम के मुताबिक चोरी गए जेवरों की कीमत तीन लाख रुपये है। मामले में थाना तरबगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि तहरीर मिली है। थानाध्यक्ष तरबगंज रमाशंकर सिंह यादव को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।