फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   73 हजार बेरोजगारों व छात्र-छात्राओं को झटका

73 हजार बेरोजगारों व छात्र-छात्राओं को झटका

Sat, 21 Jun 2014 05:32 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sat, 21 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने जो बजट पेश किया है, उससे जिले के 73 हजार छात्र-छात्राआें समेत बेरोजगारों को झटका लगा है। बजट में बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप व कन्या विद्याधन वितरण का जिक्र न किए जाने से जिले के युवाओं में मायूसी छा गई है। जनपद में 14 हजार 203 बेरोजगारों को भत्ता मिल रहा था और दो हजार 936 अभ्यर्थी भत्ता पाने की लाइन में थे। प्रदेश सरकार के बजट में बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान न किए जाने से यहां के लगभग 17 हजार बेरोजगारों में मायूसी छा गई है। इसी तरह नौ हजार छात्राओं ने कन्या विद्याधन योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर रखा है। इनके आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा हैं। बजट में कन्या विद्याधन को स्थान न दिए जाने से जिले की नौ हजार छात्राओं में निराशा छा गई है। ठीक इसी प्रकार इस बार भी लैपटॉप की सौगात पाने की आस लगाए बैठे करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं को भी करारा झटका लगा है। बताते चलें कि पिछले वर्ष 39 हजार 865 लैपटॉप विद्यार्थियों को वितरण के लिए आए थे। इनमें से अभी 2011 लैपटॉप जिले की चारों तहसील कार्यालयों में डंप हैं।
विज्ञापन


इनसेट
5,732 को नहीं मिले लैपटाप
वर्ष 2012 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण पांच हजार 732 छात्र-छात्राओं को अभी तक लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। अहम बात यह है कि इन पांच हजार 732 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने के लिए इनकी सूची शासन को पहले ही भेजी जा चुकी है, लेकिन शासन से न कोई आदेश मिला है और न ही लैपटॉप। वर्ष 2012 में इंटरमीडिएट पास कर स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलने के बाद 2013 में इंटरमीडिएट पास करने वाले 40 हजार छात्र-छात्राएं भी लैपटॉप पाने का सपना देख रहे थे, लेकिन लैपटॉप वितरण के लिए बजट में कोई प्रस्ताव नहीं किया गया है। इससे जिले के युवाओं, बेरोजगारों व छात्र-छात्राओं में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed