फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पत्नी की सहेली से किया दुराचार

पत्नी की सहेली से किया दुराचार

Sat, 21 Jun 2014 05:33 AM IST
Gonda
Gonda Updated Sat, 21 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। पत्नी की सहेली को घर पहुंचाने के बहाने एक युवक ने महिला के साथ दुराचार किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शुक्रवार की देर रात महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार व भाई के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीड़िता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीया महिला की थाना तरबगंज क्षेत्र के देवरदा गांव के रामशंकर की पत्नी से दोस्ती थी। पीड़िता रामशंकर के घर आया-जाया करती थी। गुरुवार की शाम वह रामशंकर के घर उसकी पत्नी से मिलने जाने के लिए रगड़गंज बाजार पहुंची तो वहां रामशंकर और उसका भाई सूर्यभान उसे मिल गए। रामशंकर उसे अपने घर ले जाने के बहाने लेकर चला। इसी दौरान रास्ते में उसने साइकिल रोक दी और महिला को जबरन झाड़ी में ले जाकर उससे दुराचार किया। इस दौरान सूर्यभान वहां खड़ा रहा। पीड़िता का आरोप है कि सूर्यभान ने दुराचार के बारे में किसी से न बताने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित महिला ने रामशंकर के खिलाफ दुराचार व सूर्यभान के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट शुक्रवार की रात महिला थाने में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज अवधेशराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed