{"_id":"130-80744","slug":"Gonda-80744-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के हुक से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के हुक से लटकता मिला महिला का शव
Gonda
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटराबाजार। थाना क्षेत्र के कोड़री खेमपुर गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में बुधवार की रात छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया जाता है कि कटराबाजार थाना क्षेत्र के कोड़री खेमपुर गांव के रहने वाले जावेद की पत्नी उल्फतजहां (25) का शव बुधवार की रात उसके घर के कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मृतका का देवर राशिद खां गांव के बाहर से खेलकर लौटा तो देखा कि उल्फत का शव फंदे से लटक रहा है। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए। राशिद ने बताया कि उसका भाई जावेद मुंबई में रहता है। बुधवार की सुबह उसके पिता जमील और मां एक रिश्तेदार के यहां गए थे। थाना कटरा बाजार के इंस्पेक्टर अंगद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन