{"_id":"130-73799","slug":"Gonda-73799-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षियों का शिकार करते तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों का शिकार करते तीन दबोचे
Gonda
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। संरक्षित वन क्षेत्र में पक्षियों का शिकार कर रहे तीन शिकारियों को वन विभाग व एसएसबी की टीम ने शुक्रवार को धर दबोचा। इनके पास दो मृत पक्षी तथा जाल भी बरामद हुआ है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया है।
वरहवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि सोहेलवा सेंचुरी क्षेत्र में शुक्रवार को झौहना गांव के पास कुछ लोगों द्वारा पक्षियों का शिकार किए जाने की सूचना मिली थी। वन विभाग तथा एसएसबी की टीम ने मौके से तीन लोगों को दबोचा। इनके पास दो मृत पक्षी, जाल, मोबाइल, दो साइकिलें बरामद हुईं हैं। शिकारियों की पहचान गनेशपुर निवासी रहमत उल्ला, गनवरिया निवासी लक्ष्मन व राजकुमार के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्र्ज कर जेल भेज दिया गया है।