{"_id":"130-73798","slug":"Gonda-73798-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से जुड़े महंत की हत्या के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से जुड़े महंत की हत्या के तार
Gonda
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। महंत रामदेवदास की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश अयोध्या की ओर घूम गई है। मठ की उमरी के पूरेडाल गांव में स्थित झालीधाम की 33 एकड़ भूमि व दो बीघा बाग हत्या का कारण हो सकता है।
थाना उमरीबेगमगंज के पूरेडाल के प्रधान चंद्रभानदत्त पांडेय के अनुसार महंत रामदेवदास का अयोध्या और पूरेडाल स्थित संपत्ति के बंटवारे को लेकर वर्ष 2010 से साथी महंत से विवाद चल रहा है। प्रधान के मुताबिक रामदेवदास के साथी महंत ने एक महिला को मठ का मुख्तारआम बना दिया था। इसी बीच महिला ने संपत्ति की कुछ भूमि को दूसरों के नाम से इकरारनामा करना शुरू कर दिया। जब महंत रामदेवदास को इसकी जानकारी हुई तो दोनों में विवाद हो गया था। प्रधान ने बताया कि महंत रामदेवदास अपनी गैर मौजूदगी में पूरे डाल के झालीधाम आश्रम की देखभाल की जिम्मेदारी गांव के सत्यदेव त्रिपाठी को दे रखी थी। पुलिस के मुताबिक पूरे डाल में मठ की 33 एकड़ भूमि व दो बीघे का बागीचा है, जो महंत की हत्या का कारण हो सकता है। पुलिस महंत की हत्या के तार अयोध्या से जोड़कर देख रही है।