फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अफसरों को फटकार, तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि

अफसरों को फटकार, तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
Gonda
Gonda Updated Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
पकड़ीबाजार/गोंडा। तहसील दिवस में मौजूद न होने और उसमें रुचि न लेने पर मंगलवार को तीन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई और 12 अफसरों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई गई। जिले की चार तहसीलों में तहसील दिवस में आईं कुल 144 शिकायतों में से 11 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सदर में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम डॉ. रोशन जैकब ने की। डीएम ने अफसरों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए तहसील दिवस में रुचि न लेने पर सहायक अभियंता लघु सिंचाई रविशंकर सिंह, बीडीओ इटियाथोक राम औतार व खंड शिक्षाधिकारी झंझरी अश्वनी कुमार गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही तहसील दिवस से गायब जलनिगम, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, श्रम, सहकारिता, प्रोबेशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, नगरीय विकास अभिकरण के आठ अफसरों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिए। 16 शिकायतें लंबित मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। इस दौरान यहां 28 शिकायतें आईं, इनमें से सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम जेपी सिंह, तहसीलदार न्यायिक डॉ. केएस पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, तरबगंज में हुए तहसील दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल राजाराम ने की। अपर आयुक्त ने अनुपस्थित बीडीओ नवाबगंज केशवचन्द, बीडीओ तरबगंज कुसुमलता, अवर अभियंता लघु सिंचाई व सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश एसडीएम तरबगंज को दिए। 17 शिकायतें लंबित मिलने पर एसओ तरबगंज ओपी सिंह, एसओ नवाबगंज बीबी सिंह, एसओ उमरीबेगमगंज बाबूराम यादव, बीडीओ तरबगंज कुसुमलता, बीडीओ नवाबगंज केशवचन्द, बीएसए श्रीकांत सिंह, लीड बैंक मैनेजर एके द्विवेदी आदि को चेतावनी देने के निर्देश दिए। यहां 30 शिकायतों में से एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हुआ। इस अवसर पर एसडीएम तरबगंज डॉ. चतुर्भुजी गुप्त, सीओ टीएन पांडेय आदि मौजूद रहे। मनकापुर में जिलास्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता सीडीओ मुन्नीलाल पांडेय ने की। यहां 39 शिकायतें आईं, इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी आरपीएस यादव, डीडीओ हीरा सिंह आदि मौजूद रहे। करनैलगंज में तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम अनिल कुमार मिश्र व संचालन तहसीलदार दिनेशचंद्र ने किया। यहां आईं 47 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण हुआ। इस अवसर पर सीओ सुखवीर सिंह, नायब तहसीलदार नवीन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed