{"_id":"130-68172","slug":"Gonda-68172-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो लाख का नुकसान
Gonda
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। मोबाइल कंपनी के टॉवर परिसर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टॉवर के तकनीकी सहायक ने मामले में थाना कौड़िया में तहरीर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना कौड़िया क्षेत्र के परसिया रानी गांव में एक मोबाइल कंपनी के टॉवर परिसर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे बैट्री, डाटा केबल आदि जल गए। थानाध्यक्ष कौड़िया इकरार अहमद का कहना है कि आग से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टॉवर के तकनीकी सहायक अजय सिंह ने थाना कौड़िया में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन