फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परिक्रमा पर निकले 14 संत गिरफ्तार

परिक्रमा पर निकले 14 संत गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
Gonda
Gonda Updated Mon, 09 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था को धता बता 84 कोसी परिक्रमा पर निकले 14 संतों को पुलिस ने शनिवार को पसका के पास तुलसी जन्मभूमि राजापुर से गिरफ्तार कर लिया। सभी को थाने लाया गया है।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा पर प्रदेश सरकार ने रोक लगाई है। शनिवार को परिक्रमा के लिए 14 संत रगड़गंज चौराहा पहुंचे। यहां से संत परसपुर कस्बा गए। जहां जगह-जगह पुलिस के जवान मुस्तैद थे। इसके बावजूद संतों का काफिला भौरीगंज रोड तक पहुंच गया। यहां से संत पसका स्थित सूकर खेत राजापुर में तुलसी जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए। इसकी सूचना एसडीएम करनैलगंज गजेंद्र कुमार और सीओ सुखबीर सिंह को मिली। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी को परसपुर थाने ले आई। गिरफ्तार संतों में महंत कमलदास खानपुर पंचकुला, रघुबरदास हाथी खाना अंबाला, पवननाथ हाथीखाना अंबाला, महंत रामनरायन दास अध्यक्ष हरियाणा साधु समाज आदि शामिल हैं। विहिप के जिलामंत्री देवी प्रसाद ने बताया कि निर्धारित समय पर मखौड़ा से उक्त संतों ने परिक्रमा शुरू की थी। उन्होंने बताया तुलसी जन्मभूमि राजापुर से गुरु नरहरि आश्रम, सूकरखेत पसका, वाराही देवी, कपिल मुनि आश्रम होते हुए संत दोबारा मखौड़ा के लिए निकले थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed