{"_id":"130-51164","slug":"Gonda-51164-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में युवक पर फायरिंग
Gonda
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज (गोेंडा)। रंजिश को लेकर एक युवक पर बुधवार शाम कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, युवक बाल-बाल बच गया। मामले में थाना वजीरगंज में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी राजीव सिंह उर्फ गोपाल ने बताया कि उसकी गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। बुधवार शाम राजीव अपने एक साथी से मिलने जा रहा था, तभी तीन युवकों ने गांव के पास ही उस पर फायरिंग कर दी। जिससे वह भागकर गांव के एक घर में छिप गया। मगर हमलावरों ने वहां भी धावा बोल दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। थाना वजीरगंज में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप का कहना है कि वह मौके पर गए थे, जांच में पाया गया कि मारपीट हुई है। फायरिंग का आरोप गलत है।