फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   40 हजार छीन पैदल भागे बदमाश

40 हजार छीन पैदल भागे बदमाश

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बदमाशों को अब पुलिस का खौफ नहीं रह गया है, यही कारण है कि वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नगर के पहलवारा मोहल्ले में तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और पैदल ही आराम से भाग निकले। मौके पर ही दस दिन पहले शराब भट्टी के मुनीम से छीनी गई बाइक छोड़ गए। दरअसल, किराना व्यापारी अपने कर्मचारी के साथ दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था। बताया जाता है बैग में 40 हजार रुपये थे। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के सिर पर तमंचे की बट से ताबड़तोड़ वार किए। हालत गंभीर हालत होने पर व्यापारी को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने व्यापारी के कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीपार्क निवासी दिनेश कुमार (37) की पहलवारा मोहल्ले में टीटू टाकीज के पास किराने की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद दिनेश अपने कर्मचारी राजाबाबू के साथ वापस घर लौट रहे थे कि अचानक एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिनेश से बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से दिनेश के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इस बीच बदमाश बैग छीनकर पैदल ही भाग निकले और अपनी बाइक मौके पर छोड़ दी। राजाबाबू ने मामले की जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को दी। दिनेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर छानबीन की तो पता चला कि बाइक लगभग 10 दिन पूर्व बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के कल्ला भट्ठा के पास शराब भट्टी के मुनीम से छीनी गई थी। कोतवाल परमहंस यादव ने बताया कि राजाबाबू की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीओ सिटी श्रीश्चंद ने बताया कि बैग में लगभग 40 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed