{"_id":"130-47185","slug":"Gonda-47185-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी चोरों ने वनरक्षक आैर उसके साथी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी चोरों ने वनरक्षक आैर उसके साथी को पीटा
Gonda
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। गनेशपुर बीट में अवैध कटान की सूचना पर मौके पर पहुंचे वनरक्षक और उसके साथी को लकड़ी चोरों ने जमकर पीटा। साथ ही बंदूक और 6 कारतूस भी छीन लिए। घायलों का सीएचसी तुलसीपुर में इलाज कराया गया। फिलहाल, वन रक्षक की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध हरैया थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सोहेलवा संरक्षित वन्य क्षेत्र के बरहवा रेंज की गनेशपुर बीट में तैनात वन रक्षक घनश्याम तिवारी को बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग जंगली सागौन का पेड़ काट रहे हैं। घनश्याम साथी प्रमोद पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच गनेशपुर निवासी रुसे नामक एक युवक साइकिल पर सागौन का बोटा लेकर आते दिखा। घनश्याम ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान रुसे के शोर मचाने पर वन में अवैध कटान कर रहे उसके 9 अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने वनरक्षक तथा उसके साथी पर हमला बोल दिया। दोनों की जमकर पिटाई की और वनरक्षक की बंदूक, 6 कारतूस व टार्च छीन लिया। इसके बाद सभी सभी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेंजर अशोक चंद्रा ने वनरक्षक और उनके साथी को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। उधर, गुरुवार को हरैया थाने में वनरक्षक घनश्याम की तहरीर पर रुसे, पुच्ची, अंग्रेज, भंगरेज, विनोद, वकील, बड़कऊ, राजेन्द्र, बीपत व प्रेम कुमार के विरुद्ध चोरी, मारपीट व फारेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वनरक्षक की बंदूक मिल गई है। 6 कारतूस व टार्च अभी भी गायब है।