{"_id":"130-47121","slug":"Gonda-47121-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 95 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 95 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
Gonda
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 95 हजार 223 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में 20 प्रतिशत से कम रिजल्ट लाने वाले स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इस बार काली सूची में शामिल स्कूल तभी परीक्षा केंद्र बन सकेंगे, जब वह अपने पूरे स्टाफ को बदल दें। उधर, डीआईओएस ने बुधवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार 95 हजार से अधिक परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। पिछले वर्ष 94 हजार परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। उधर, बोर्ड ने इस बार साफ किया है कि वर्ष 2012 में जिन विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई थी, उन्हें अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र जिन विद्यालयों के छात्रों को आवंटित किए गए थे, उन्हें इस बार उसी केंद्र पर नहीं भेजा जाएगा। साथ ही वर्ष 2012 की बोर्ड परीक्षा में 20 प्रतिशत से कम रिजल्ट लाने वाले विद्यालयों को इस बार केंद्र नहीं बनाया जाएगा। काली सूची में डाले गए राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को अगर आवश्यकता पड़ी तो एक ही शर्त पर परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है, वह शर्त है विद्यालय का सभी स्टाफ बदल दिया जाए। वहीं, किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र पर तंबू अथवा कनात लगाकर या खुले में परीक्षा नहीं कराई जाएगी। केंद्रों पर चहारदीवारी, प्रवेश द्वारा, संपर्क मार्ग, बैठने की व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। नि:शक्त छात्र-छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी जानी है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल ने बुधवार को तरबगंज क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की जांच की है। डीआईओएस ने बताया, केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही सूची तैयार कर ली जाएगी।