फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तीन दिन से 800 बेसिक फोन ठप

तीन दिन से 800 बेसिक फोन ठप

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन दिनों से आधे शहर की संचार सेवा पूरी तरह से ठप है। लगभग 800 बेसिक टेलीफोन बंद पड़े हैं। वहीं, बैंकों में कामकाज भी प्रभावित है, इस कारण बैंकों का लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। दरअसल, सिविल लाइन मोहल्ले में चोरों ने बीएसएनएल का लगभग 60 मीटर ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) काट दिया। इस कारण रेलवे टिकट आरक्षण सेवा भी 72 घंटों से प्रभावित है। यही कारण है कि लोगों को रिजर्वेशन कराने के लिए गोंडा जाना पड़ रहा है। उधर, एसडीई फोन्स के मुताबिक अभी संचार सेवा ठीक होने में और समय लगेगा। शनिवार को भी केबल ठीक करने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

14 नवंबर की रात चोरों ने सिविल लाइन मोहल्ले में टेलीफोन का लगभग 60 मीटर ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) काट दिया। हालांकि, चोर केबल ले जाने में नाकाम रहे। बता दें कि इसी जगह के आसपास चोर पहले भी चार बार केबल काट चुके हैं। यह स्थान एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर है। उधर, केबल कट जाने से पिछले तीन दिनों से लगभग 800 बेसिक टेलीफोन ठप हैं। नगर के एसबीआई बैंक की मंडी शाखा, पंजाब नेशनल बैंक, एलआईसी, इंडियन बैंक, ओरिएंटल बैंक, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक सहित लगभग आठ बैंकों का काम काज प्रभावित है। बैंक अफसरों के मुताबिक 72 घंटे में बैंकों का लगभग 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। केबल कटने से रेलवे टिकट आरक्षण सेवा भी प्रभावित है। लोगों को रिजर्वेशन कराने के लिए गोंडा जाना पड़ रहा है। वहीं, एसडीई (फोन्स) एके सिंह ने बताया कि केबल ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है। संचार सेवा ठीक होने में अभी समय लगेगा। गौरतलब है कि एक साल में लगभग 6 बार चोरों ने ओएफसी पर अपना हाथ साफ किया है। पुलिस द्वारा केबल चोरी के मामलों में अभी तक कोई सुराग नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed