{"_id":"130-46470","slug":"Gonda-46470-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने फूफी संग रची अपहरण की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने फूफी संग रची अपहरण की साजिश
Gonda
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आखिरकार जहीरुद्दीन अपहरण कांड की गुत्थी सवा माह बाद पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने जहीरुद्दीन को बरामद कर उसके सगे भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जहीरुद्दीन के अपहरण की साजिश उसके सगे भाई ने अपने फुफेरे भाई और फूफी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने साजिशकर्ता उसके भाई को मुख्य अभियुक्त बनाया है। पुलिस को गुमराह करने में शामिल सफेदपोशों समेत कई लोगों के खिलाफ साजिश रचने और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बता दें कि करनैलगंज कस्बे के नई बाजार निवासी शमशुद्दीन के बेटे जहीरुद्दीन को 23 सितंबर की दोपहर कुछ लोगों ने जमकर पीटा था। जहीरुद्दीन पर एक युवती के साथ छेड़खानी का आरोप था। उसी के बाद से जहीर लापता हो गया। मामले में शमशुद्दीन ने 7 अक्तूबर को कोतवाली करनैलगंज में नई बाजार निवासी मो. असलम, जमाल, अकबाल रजा कुरैशी, सुल्तान अहमद, अनू अख्तर रजा व राजेश के खिलाफ अपहरण व बंधक बनाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले 5 अक्तूबर को मो. असलम ने कोतवाली करनैलगंज में ही गुलजार, जहीरुद्दीन व कासिम के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी नवनीत कुमार राणा ने शनिवार को मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि जहीरुद्दीन के अपहरण की साजिश उसके सगे भाई मेराज ने रची थी। कप्तान ने बताया कि 23 सितंबर को जहीरुद्दीन की पिटाई के बाद उसका भाई मेराज आरोपियों को फंसाने के मंसूबे से जहीरुद्दीन को लेकर लखनऊ चला गया। वहां से दोनों दिल्ली चले गए। दिल्ली से अपनी फूफी के घर बहराइच गए।
विज्ञापन
कप्तान के मुताबिक जहीरुद्दीन की फूफी का बेटा फरहान उसे लेकर सुल्तानपुर में चाचा के घर चला गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद फरहान उसे अपने ससुराल बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के नागपारा गांव में छोड़ आया। इस बीच मेराज मुंबई चला गया। एसपी ने बताया कि जहीरुद्दीन, मेराज, फूफी गुड्डी और उसके बेटे फरहान के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया तो सच सामने आया। एसपी ने बताया कि जहीरुद्दीन को एसओजी प्रभारी एसपी सिंह, आरक्षी अजीत चन्द, अभिमन्यु सिंह, चन्द्रशेखर, मुलायम सिंह यादव और मेराज व फरहान को उपनिरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, आरक्षी संतोष सिंह व वकार खां ने गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक अपहरण की साजिश में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है। एसपी ने बताया कि साजिश करने के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।