फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अनुपस्थित अधिशासी अभियन्ता आवास विकास से स्पष्टीकरण तलब

अनुपस्थित अधिशासी अभियन्ता आवास विकास से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित अधिशासी अभियन्ता आवास विकास से स्पष्टीकरण तलब
तय सीमा के अंदर पूरा हो जाए निर्माण कार्य : कमिश्नर
विज्ञापन

गैर हाजिर अधिशासी अभियन्ता से स्पष्टीकरण तलब
निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर मण्डलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के कसे पेच

गोंडा। कार्यदायी संस्थाओं की मण्डलीय समीक्षा बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियन्ता आवास विकास गोंडा से स्पष्टीकरण तलब किया है तथा इस महीने के आखिरी तक बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूरा न कराने पर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के खिलाफ शासन स्तर पर कार्यवाही कराने की चेतावनी दी है।

यह कार्रवाई मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल एसवीएस रंगाराव ने समीक्षा के दौरान की है। समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने प्राप्त धनराशि के सापेक्ष धनराशि व्यय न करने वाली संस्थाओं के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए एक माह के भीतर प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी जो भी सभी कार्यदायी संस्थाएं स्वयं समीक्षा कर लें कि उन्हें कार्य पूरा करने के लिए कितने दिन का समय दिया गया था और अब वर्तमान प्रगति क्या है। उन्होंने निर्माण कार्यों की फोटो व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिए हैं। मण्डलायुक्त ने जमीन के लिए अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों तथा किए गए पत्राचारों की जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि ज्यादातर अधिकारियों ने कोई पत्राचार नहीं किया है और न ही सम्बन्धित एसडीएम को ही अवगत कराया। इससे नाराज आयुक्त ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम से मिलकर भूमि अधिग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्यों में खराब गुणवत्ता की मिल रही शि कायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि वे स्वयं निर्माण कार्यों की जांच टीम बनाकर कराएगें और गुणवत्ता मानक के विपरीत पाए जाने पर कठोर कार्यवाही करेगें इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी कार्य में मानक का विचलन न होने पावे। बैठक में आयुक्त ने सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने, पचास लाख से अधिक की लागत की निर्माण पिरयोजनाओं की समीक्षा, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के निर्माण की प्रगति, इन्टर कालेजों के निर्माण की प्रगति, आश्रम पद्धति विद्यालयों के निर्माण की प्रगति सहित अन्य सभी निर्माण कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल हीरालाल, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 सतीश कुमार, एडी बेसिक एम0पी0 सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्लूडी व अधीक्षण अभियन्ता जल निगम, अधीक्षण अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई, जिला गन्ना अधिकारी पी0एन0 सिंह, सहित सभी निर्माणदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियन्तागण व परियोजना प्रबन्धगण तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed