फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   31 जुलाई तक युवा मतदाता कराएं अपना पंजीकरण

31 जुलाई तक युवा मतदाता कराएं अपना पंजीकरण

Sat, 01 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
31 जुलाई तक युवा मतदाता कराएं अपना पंजीकरण
31 तक युवा मतदाता कराएं अपना पंजीकरण
विज्ञापन

रघुकुल विद्यालय से डीएम ने किया विशेष पंजीकरण अभियान का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। युवा मतदाताओं के लिए मतदाता बनने का मौका आसान करने के लिए जिलाधिकारी जेबी सिंह ने जिले में मतदाता पंजीकरण का एक विशेष अभियान शुरू किया है। शनिवार को इस पंजीकरण अभियान की शुरूआत उन्होंने रघुकुल महिला विद्यापीठ से की। उन्होंने युवाओं से वोटर बनने की अपील किया कि मताधिकार भारतीय संविधान की ओर से हमे दिया गया एक ऐसा अधिकार है। जिससे हम देश की तकदीर बदल सकते हैं।
कार्यक्रम में बोलते हुए अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने कहा कि युवा निर्वाचकों का विशेष पंजीकरण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा जिसमें 9 जुलाई और 23 जुलाई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के दिन सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ फार्म-6 के साथ मौजूद रहेगें। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 अगस्त तक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जिले की कुल आबादी 3916997 है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र मेहनौन में कुल 355953 मतदाता, गोण्डा सदर में 342174, कटरा बाजार में 362068, करनैलगंज में 314641, तरबगंज में 354263, मनकापुर में 318664 तथा विधानसभा गौरा में 311755 मतदाताओं सहित 2359518 मतदाता हैं।
विज्ञापन

जबकि निर्वाचन के लिए जनपद में कुल 1591 मतदान केन्द्रए 2430 मतदेय स्थल तथा 2430 बूथ लेवल अधिकारी तैनात हैं। एडीएम त्रिलोकी सिंह ने युवा वर्ग के लोगों से मतदाता बनने की अपील की। कहा कि आवेन करने के लिए तहसील के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, मतदाता पंजीकरण केन्द्र अथवा अपने बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त कर जमा कर दें जिससे युवाओं को मतदाता बनाया जा सके और उन्हें भी मत का अधिकार प्राप्त हो सके। विशेष अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर रघुकुल विद्यापीठ के निदेशक महेन्द्र सिंहए सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी व कालेज की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed